Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कार की चपेट में आकर मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कार की चपेट में आकर मासूम की मौत
थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-31 ए ब्लॉक में उस समय हृदयविदारक घटना हुई, जब एक चार वर्षीय मासूम कार की चपेट में आ गया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-31 ए ब्लॉक में उस समय हृदयविदारक घटना हुई, जब एक चार वर्षीय मासूम कार की चपेट में आ गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब एक व्यक्ति अपनी कार को बैक कर रहा था. इस दौरान पीछे खेल रहा छोटा बच्चा कार के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को कैलाश अस्पताल, सेक्टर-27 नोएडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक बच्चे की पहचान अभि (उम्र 4 वर्ष) पुत्र आशीष के रूप में हुई है, जो सेक्टर-31 नोएडा के खसरा नंबर 257 में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था. बच्चे का मूल निवास ग्राम चंदपुरा, थाना गौरिहार, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) बताया गया है. थाना सेक्टर-20 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया है और चालक जयंत शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी डी-99, सेक्टर-36 नोएडा को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसके तहत लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है.पुलिस ने मृतक अभि के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सभी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और आरोपी चालक से पूछताछ जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनियों में वाहन चालक अक्सर बिना पीछे देखे कार बैक करते हैं, जिससे ऐसी दर्दनाक घटनाएं घटती हैं. लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि रिहायशी इलाकों में स्पीड लिमिट और रिवर्स अलार्म नियमों को सख्ती से लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों.

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें