Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट पर ट्रायल टला

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट पर ट्रायल टला
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -खराब मौसम के कारण रद्द हुआ कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट, अब शुक्रवार से होगी शुरुआत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर गुरुवार को प्रस्तावित कैलिब्रेशन फ्लाइट का ट्रायल खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। अब यह परीक्षण शुक्रवार से शुरू होने की संभावना है।

अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल दो दिन चलेगा और हर दिन लगभग दो घंटे तक उड़ान सुरक्षा और नेविगेशन सिस्टम की जांच की जाएगी। कैलिब्रेशन फ्लाइट किसी भी नए एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच का अहम हिस्सा होती है, जिसमें विमान रनवे, ILS, VOR, DME जैसे नेविगेशन उपकरण, कम्युनिकेशन और लाइटिंग सिस्टम की सटीकता की जांच करता है। पूरी प्रक्रिया डीजीसीए (DGCA) की देखरेख में होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट जेवर एयरपोर्ट अब उद्घाटन के करीब है। लगभग सारा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सीएम ने हाल ही में निरीक्षण किया था और उद्घाटन स्थल भी तय कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट का उद्घाटन नवंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की उम्मीद है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें