Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट पर केलिब्रेशन फ्लाइट का ट्रायल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट पर केलिब्रेशन फ्लाइट का ट्रायल
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -रनवे, नेविगेशन, कम्युनिकेशन और लाइटिंग सिस्टम को परखा गया, अब मिलेगा एयरोड्रम लाइसेंस

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब उद्घाटन के करीब पहुंच गया है। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल उद्घाटन की औपचारिकता बाकी है। एयरपोर्ट पर आज केलिब्रेशन फ्लाइट का ट्रायल हुआ। करीब दो घंटे तक ट्रायल किया गया। इस दौरान एक विमान को लैंड कराया गया। केलिब्रेशन फ्लाइट को किसी भी नए एयरपोर्ट की उड़ान सुरक्षा और नेविगेशन सिस्टम की जांच के लिए किया जाता है।
इस ट्रायल के दौरान विमान रनवे, नेविगेशन उपकरण (ILS, VOR, DME) कम्युनिकेशन सिस्टम और लाइटिंग सिस्टम की सटीकता की जांच की गई। केलिब्रेशन फ्लाइट यह सुनिश्चित करती है कि विमान सुरक्षित रूप से लैंडिंग और टेकऑफ कर सके और सभी तकनीकी मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप हों। यह प्रक्रिया DGCA (Directorate General of Civil Aviation) की निगरानी में पूरी की गई। इसकी रिपोर्ट आते ही डीजीसीए एयरोड्रम लाइसेंस देगा। नोएडा एयरपोर्ट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में सभी जरूरी रड़ार लगाए जा चुके हैं। यहां तक की सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी काम पूरे हो गए हैं। इसके लिए पिछले माह नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) की मंजूरी भी मिल चुकी है।

सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ तैनात है और विगत दिवस टर्मिनल ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस बार विमान की लैंडिंग और टेकऑफ से लेकर यात्रियों की एंट्री से लेकर चेक-इन, सुरक्षा जांच, बोर्डिंग गेट और बैगेज हैंडलिंग तक पूरे सफर का ट्रायल किया गया। एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के साथ ही उड़ान को लेकर तिथि घोषित होगी।

रनवे पर दिसंबर में उतरा था विमान
एयरपोर्ट के रनवे पर दिसंबर 2024 में भी विमान उतर चुका है। इस दौरान इंडिगो एयरलाइंस के एयरबस-ए320 कॉमर्शियल विमान वीटी आईएफआई ने रनवे पर पहली लैंडिंग की थी। विमान ने 25 मिनट हवा में आईएलएस और अन्य उपकरणों की जांच की। इस दौरान सिर्फ सफल लैंडिंग और टेकऑफ का ही परीक्षण हो गया था, लेकिन इस बार सभी तैयारियों के साथ ट्रायल होने का अनुमान है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें