उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां पूरी रफ्तार पर, एलसी3 सीमेंट तकनीक से बना देश का पहला

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के 30 अक्टूबर को होने वाले भव्य उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. बारिश थमते ही निर्माण कार्यों ने जोर पकड़ा है और टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर तथा रनवे पर बचा हुआ काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. उद्घाटन के बाद शुरुआती चरण में घरेलू उड़ानों का संचालन होगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं को भी पहले से ही विकसित कर लिया गया है.

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की ओर से कराए गए दौरे में बताया गया कि एयरपोर्ट का एटीसी टावर पूरी तरह तैयार है. इसमें अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगाया जा रहा है. इससे किसी भी मौसम में विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ सुनिश्चित होगी. वहीं टर्मिनल बिल्डिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है. केवल फिनिशिंग और फॉल्स सीलिंग का कार्य चल रहा है.

यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए 10 एरो ब्रिज में से 9 तैयार कर लिए गए हैं और इन्हें टर्मिनल से जोड़ भी दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन क्षेत्र को भी तैयार कर दिया गया है. अनुमान है कि उद्घाटन के छह माह के भीतर नोएडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू कर दी जाएंगी.

सुरक्षा और तकनीकी जांच जारी
एयरपोर्ट पर पूरे हो चुके कामों का रोजाना परीक्षण किया जा रहा है. तकनीकी टीमें बोर्डिंग ब्रिज, फायर सेफ्टी सिस्टम और अन्य उपकरणों को बार-बार चलाकर जांच कर रही हैं ताकि किसी भी स्थिति में यात्रियों को दिक्कत न हो.

एलसी3 सीमेंट तकनीक से देश का पहला बड़ा प्रोजेक्ट
नोएडा एयरपोर्ट देश का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसे नई स्विस तकनीक लाइमस्टोन कैल्साइंड क्ले (एलसी3) सीमेंट से बनाया गया है. यह तकनीक पारंपरिक पोर्टलैंड सीमेंट की तुलना में 40% तक कम कार्बन उत्सर्जन करती है और निर्माण लागत को 25% तक घटाती है. स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल द्वारा तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट में एलसी3 का इस्तेमाल IIT दिल्ली, IIT मद्रास, स्विस डेवलपमेंट कोऑपरेशन और क्यूबा के विशेषज्ञों के सहयोग से किया गया है.

एलसी3 सीमेंट पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाला है और इसमें कम तापमान पर उत्पादन संभव है. यही कारण है कि इसे भविष्य की टिकाऊ निर्माण तकनीक माना जा रहा है.

भारतीय संस्कृति और स्विस तकनीक का संगम
ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल ने वादा किया था कि नोएडा एयरपोर्ट भारतीय संस्कृति और स्विस तकनीक का अनूठा मॉडल होगा. आज तैयार एयरपोर्ट उस वादे को साकार करता नजर आ रहा है. उद्घाटन के बाद यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर भारत बल्कि पूरे देश के लिए कनेक्टिविटी और आधुनिक अवसंरचना का नया केंद्र बनेगा.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img