उत्तर प्रदेश, नोएडा: मेले में 94 बच्चों के छूटे हाथ, पर पुलिस ने निभाया पूरा साथ

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। मां-बाप, दादा-दादी व जानकारों के साथ गौतमबुद्ध नगर में आयोजित हुए रामलीला, दशहरा व दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल व मेला देखने पहुंचे बच्चों के भीड़भाड़ में हाथ भी खूब छूटे, लेकिन गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस बच्चों के लिए खेवनहार बनी रही। रोते मिले बच्चों को दुलार किया।

बताया गया कि करीब दस दिनों में 94 बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस का आभार जताया।गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के तीनों जोन में वृहद स्तर पर रामलीला, दशहरा व दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन हुआ। नोएडा जोन में ही पांच जगह पर रामलीला और 99 जगह पर दुर्गा पूजा पंडाल व आठ जगह पर रावण दहन का आयोजन हुआ। इनमें सेक्टर 62, सेक्टर 21ए नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 46, सेक्टर 105 स्थित महर्षि विवि के पास हुए आयोजन में खूब भीड़ पहुंची।इसी तरह गौर सिटी के अलावा ग्रेटर नोएडा और देहात क्षेत्र में हुईं रामलीला में भी भीड़ टूटे नहीं टूटी। शुरूआत से मेला समिति व पुलिस के पास बच्चों मेले में छूट जने की शिकायते पहुंचीं। कई जगह पलिस को ही स्वजन से बिछड़े बच्चे रोते मिले। पुलिस एनाउसमेंट कराकर जानकारी साझा की।अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि पूर्व में भी पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए थे। मेले में पहुंचने वाले लोगों की शिकायतों पर ध्यान दिया जाए। बिछड़े बच्चों को मेला पुलिस चौकी पर लाकर घर जैसा माहौल उपलब्ध कराया जाए। तीनों जाेन में पुलिस ने मेले में छूटे 94 बच्चों को स्वजन से मिलावाया। उनकी काउसंलिंग कराकर घर भेजा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img