उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो में पहली बार तीन ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ग्रेटर नोएडा में पहली बार तीन चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। ये चार्जिंग स्टेशन सिटी पार्क, नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी और शारदा विश्वविद्यालय के पास बनाए गए हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में भी सुविधा हो गयी है। ये तीनों चार्जिंग स्टेशन स्थाई रूप से तैयार किए गए हैं, जिससे कि ट्रेड शो के बाद भी इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो सकेंगे।
ग्रेटर नोएडा में ई-चार्जिंग स्टेशन न होने से इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों को चार्जिंग के लिए परेशान होना पड़ रहा था। ट्रेड शो में भी सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें लगाई गई हैं। इनके चार्जिंग को लेकर चैलेंज था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने यूपीआईटीएस-2025 शुरू होने से पहले चार्जिंग स्टेशन तैयार करने के निर्देश दिए। एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी में प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने एनपीसीएल के सहयोग से तीन जगहों पर ई-चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू कराया। ये तीनों चार्जिंग स्टेशन अब बनकर तैयार हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क, नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी और शारदा विश्वविद्यालय के पास बने तीनों ही चार्जिंग स्टेशनों पर वाहनों की चार्जिंग शुरू हो गई है। अब ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले वाहन स्वामियों के साथ ही ट्रेड शो आने वाली इलेक्ट्रिक बसों व अन्य वाहनों की चार्जिंग की सुविधा हो गई है। इससे ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने जरूरत के अनुसार और भी चार्जिंग स्टेशन बनवाने की बात कही है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img