उत्तर प्रदेश, नोएडा: केवी के छात्र को लाठी-डंडों से पीटकर पार्किंग में फेंका

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्र के साथ शुक्रवार को स्कूल के ही दो पूर्व छात्रों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को खोड़ा कॉलोनी में फेंक दिया। छात्र के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-12 निवासी कमल लाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा श्लोक केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा का छात्र है। विद्यालय के तीन पूर्व छात्रों ने शुक्रवार को श्लोक को लाठी और डंडे से पीटा। मारपीट के बाद आरोपी श्लोक को खोड़ा कॉलोनी की पार्किंग में फेंककर भाग गए।

शिकायतकर्ता ने घायल बेटे की मेडिकल जांच कराने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र वरुण नेगी, रूद्र राणा और दक्ष राणा को गिरफ्तार कर लिया। छात्र के पिता के मुताबिक तीनों युवकों की धमकियों से उनका बेटा और पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित छात्र नाबालिग बताया जा रहा है, जबकि आरोपी छात्र बालिग हैं। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी पता कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img