उत्तर प्रदेश, नोएडा: जेवर में 11 क्विंटल नकली पनीर बरामद

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के जेवर में खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात एक टूल प्लांट पर छापा मारा। यहां से 11 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया गया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में धरना जारी था।

मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता का नाम सामने आया है। इसके बाद से क्षेत्र में सियासी माहौल गरम हो गया है। शनिवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता जेवर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव बालियान भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कार्यकर्ताओं को थाने में धरना देना पड़ रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाद्य विभाग ने जब्त किए गए नकली पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img