Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में सीआरपीएफ जवान की मौत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में सीआरपीएफ जवान की मौत
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक हवलदार की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक हवलदार की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह हादसा जेवर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। शिकायतकर्ता कंचन कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि वे गुरुवार देर रात पंजाब से झारखंड अपने रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ कार से जा रहे थे। कार को वीरेंद्र कुमार चला रहे थे।

एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक वीरेंद्र कुमार सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे और उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर में थी। जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें