Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पागल कुत्ते ने 10 लोगों को काटा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पागल कुत्ते ने 10 लोगों को काटा
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित हतेवा गांव में एक पागल कुत्ते का आतंक फैल गया है। पिछले एक महीने में इस कुत्ते ने करीब 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित हतेवा गांव में एक पागल कुत्ते का आतंक फैल गया है। पिछले एक महीने में इस कुत्ते ने करीब 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है। मंगलवार को भी कुत्ते ने तीन वर्षीय बच्ची सहित चार लोगों को काट लिया, जिनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार शाम को कुत्ते ने तीन वर्षीय बच्ची, उसकी दादी बबली, कमल और बल्लू को काटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, पिछले लगभग एक महीने से यह आवारा कुत्ता गांव में घूम रहा है और राह चलते लोगों को काट रहा है। इस अवधि में कुल 10 लोग इसके हमले का शिकार हो चुके हैं।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कुत्ते को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

गांव निवासी समाजसेवी हरीश शर्मा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।पागल कुत्ते के डर से गांव की गलियों में बच्चों से लेकर बड़े तक कोई भी बाहर निकलने से कतरा रहा है। ग्रामीणों में लगातार कुत्ते का खौफ बना हुआ है।

Tata Motors Demerger 2025: पैसेंजर और कमर्शियल यूनिट अलग, शेयरहोल्डर्स को 1:1 में नए शेयर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें