Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बोड़ाकी के किसानों को गांव के पास ही बसाने का मिला आश्‍वासन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बोड़ाकी के किसानों को गांव के पास ही बसाने का मिला आश्‍वासन
बोड़ाकी गांव के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम मेधा रूपम से मिला

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।बोड़ाकी गांव के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम मेधा रूपम से मिला। मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बोड़ाकी प्रोजेक्ट हेतु किए जा रहे जमीन अर्जन के संबंध में डीएम से वार्ता की। किसानों को आश्‍वासन मिला है कि जल्द ही बोड़ाकी व अन्य गांवो का सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट सर्वे कराया जाएगा। प्रशासक नियुक्त कर पुनर्वासन एवं पूर्णव्यवस्थापन कमेटी बनाकर सिफ्टिंग पालिसी बनाई जाएगी। सिफ्टिंग हेतु भूमि चिन्हित कर उसको विकसित किया जायेगा। डीएम ने किसानों को यह आश्‍वासन भी दिया है कि सभी को गांव के पास ही बसाया जाएगा। किसानों ने बताया डीएम से हुई वार्ता पूरी तरह से सफल रही।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल बोड़ाकी निवासी अधिवक्‍ता बलराज भाटी ने बताया डीएम ने कहा है कि उक्त प्रोजेक्ट और उक्त प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों की समस्या के लिए हर 15 दिन में बोड़ाकी व अन्य गांव के किसानों द्वारा नियुक्त उनके प्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही हर सप्‍ताह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की जाएगी। उन्होंने किसानों की इस बात पर सहमति दी कि बोड़ाकी के किसानों को गांव के पास ही बसाया जाएगा। जिससे की किसानों को एमएमटीएच प्रोजेक्ट बोड़ाकी की समस्त सुविधाओं का लाभ मिल सके। साथ ही डीएम ने कहा है ज़ब तक सिफ्टिंग की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी रेलवे अर्जन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। वार्ता के दौरान किसान बलराज भाटी, उदयवीर प्रधान, मनोज भाटी, राजवीर फौजी, मनोज, राजीव, अमित भाटी, नित्ते भाटी, सूबे सिंह भाटी, सतवीर भाटी, रविन्द्र सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।

Tata Motors Demerger 2025: पैसेंजर और कमर्शियल यूनिट अलग, शेयरहोल्डर्स को 1:1 में नए शेयर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें