उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली विभाग से उपभोक्ताओं की मांग, कस्बे में ही बनाया जाए छोटा कार्यालय

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। दनकौर कस्बे के लोग बिजली बिल जमा करने आदि समस्याओं के समाधान के लिए परेशान हैं। विभाग ने बिजली कार्यालय को कस्बे से करीब 2 किमी दूर बनाया हुआ है। कार्यालय तक जाने के लिए निजी वाहन के अलावा कोई अन्य साधन की व्यवस्था नही है। बिजली उपभोक्ताओं ने कस्बे में ही बिजली बिल जमा करने आदि समस्याओं के लिए छोटा कार्यालय बनाने की मांग की है।
कस्बे में 10 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली आपूर्ति दनकौर सिकंदराबाद रोड पर स्थित बिजली घर से की जाती है। बिजली घर के पास ही विभाग का कार्यालय बना हुआ है, जोकि कस्बे से करीब 2 किमी दूर है। इसी कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए एसडीओ समेत अन्य कर्मचारी बैठते हैं। समाजसेवी अनुज नागर ने बताया कि पहले लोगों की मांग पर विभाग ने नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में बिजली बिल जमा करने के लिए एक काउंटर खोल दिया था लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है। उसके बाद से हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए 2 किमी चलकर जाना पड़ता है। कस्बे में कोई भी बिजली से जुड़ी घटना होने पर बिजली कर्मियों को कस्बे तक आने में समय लग जाता है। इसलिए विभाग को कस्बे में ही एक कार्यालय बनाना चाहिए जिससे कि कस्बावासियों को परेशानी ना हो।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img