Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा दीपोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा दीपोत्सव 2025 का भव्य आयोजन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायिका प्रीति भल्ला की संगीतमय प्रस्तुति रही, जिन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा आयोजित “दीपोत्सव 2025” का भव्य और सांस्कृतिक आयोजन सेक्टर-51 स्थित डायमंड क्राउन बैंक्वेट में अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ परिषद् के अध्यक्ष देवेन्द्र गंगल एवं सचिव रामरतन शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दीपों की रौशनी से सजे इस आयोजन में संगीत, डांडिया और दीपावली मिलन की रंगारंग झलक ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायिका प्रीति भल्ला की संगीतमय प्रस्तुति रही, जिन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से महिलाओं ने देर रात तक रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक डांडिया रास में भाग लेकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा विमला बाथम, दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली तथा प्रमुख उद्योगपति डॉ. पीयूष द्विवेदी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने पूर्व अध्यक्ष प्रताप मेहता, पंकज जिंदल एवं राजीव गोयल , केशव गंगल , कुलदीप गुप्ता के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारत विकास परिषद के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र गंगल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और संस्कृति के मूल्यों को बढ़ावा देना है। दीपोत्सव 2025 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामूहिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने नोएडा के नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता और भारतीय परंपराओं को जीवित रखें।
इस अवसर पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बिपिन मल्हन, राकेश कत्याल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अतुल वर्मा , सतनारायण गोयल, महिला सहसंयोजिका कंचन गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक मुकेश गुप्ता एवं अक्षय पारिख, भूपेन्द्र मित्तल ,दीपक गौतम गौतम, मनीष गुप्ता, संजय गोयल , आदि मौजूद थे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें