उत्तर प्रदेश, नोएडा: अधिवक्ता को घर के सामने युवकों ने पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-15 स्थित नयाबांस गांव में घर के सामने हुड़दंग कर रहे युवकों को टोकना एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। आरोपियों ने अधिवक्ता की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला किया। सोने की चेन और नकदी छीनकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर फेज-वन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। यश यादव ने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता हैं और किरायेदारी का भी काम करते हैं। 12 अगस्त को उनकी कार का तेल खत्म हो गया था। उन्होंने पड़ोस के युवकों से तेल मंगवाया था।

इसी बीच कुछ लोग कार के पास खड़े होकर हुड़दंग कर रहे थे। उन्होंने युवकों से वहां से हटने को बोल दिया था। वह जैसे ही कार में तेल डालने के लिए चले तो काली एक युवक ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। तभी दो-तीन युवक और आए और उन्होंने जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि उनकी 22 ग्राम की सोने की चेन और 20 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img