उत्तर प्रदेश,  नोएडा: 15 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश,  नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घटना गोलचक्कर के पास की है।

पुलिस टीम वहां संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेजी से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुका और भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान अवनीश के रूप में हुई है। वह बदायूं जिले के समरेर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल वह ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर में रह रहा था। उसकी उम्र 23 वर्ष है।

बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह फैक्ट्रियों में चोरी करता था। उसके साथी पहले ही जेल जा चुके हैं। वह शातिर चोरों के गिरोह का सरगना है और थाना इकोटेक तृतीय में चोरी के कई मामलों में वांछित था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img