Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिल्डर कंपनी के निदेशक समेत पांच पर केस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिल्डर कंपनी के निदेशक समेत पांच पर केस
ग्रेनो वेस्ट में आवासीय परियोजना बना रहे बिल्डर पर निवेशक ने रुपये लेने के बाद भी फ्लैट रद्द करने का आरोप लगाया है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में आवासीय परियोजना बना रहे बिल्डर पर निवेशक ने रुपये लेने के बाद भी फ्लैट रद्द करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बिल्डर बायर्स एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर नहीं किए गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बिल्डर कंपनी के निदेशक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी में रहने वाले दीपक शर्मा ने न्यायालय को बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2021 में बिल्डर की परियोजना में फ्लैट बुक किया था। पीड़ित के पिता ने बिल्डर को 12 लाख 98 हजार 600 रुपये चेक के माध्यम से भुगतान कर फ्लैट की बुकिंग की थी।

इसके बाद पीड़ित से बिल्डर बायर्स एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करा लिए गए, लेकिन बिल्डर द्वारा इस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर नहीं किए गए। कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि उनका फ्लैट रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने बिल्डर से मुलाकात की। आरोप है कि पीड़ित बाप-बेटे को बंधक बनाकर पीटा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद दोनों को छोड़ा गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें