Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी में मचा हाहाकार, स्कूल बंद करना साजिश

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी में मचा हाहाकार, स्कूल बंद करना साजिश
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -नोएडा में राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले- 2 अगस्त को लखनऊ में आंदोलन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे। नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- यूपी में हाहाकार मचा है। दलित बस्तियों में और पिछड़े वर्ग में। साजिशन इन्हें अनपढ़ बनाने की लिए स्कूल बंद किया गया है। डबल इंजन कि सरकार चाहती है कि गरीबों के बच्चे अनपढ़ रहें और सरकारी शिक्षा दूर हो जाएं।

सांसद संजय सिंह ने कहा- मिडडे मिल में रोटी नहीं है। टॉयलेट नहीं हैं। स्कूल बदहाल हैं। इसलिए लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं। इसलिए सरकार स्कूल बंद कर रही है। ये आपकी नाकामयाबी है। शराब की दुकान आधा किलोमीटर पर मिल जाएगी लेकिन स्कूल नहीं मिलेंगे। सर्वे किया तो पता चला कि अब स्कूल बहुत दूर है। इस पर हम चुप नहीं बैठेंगे। हम आंदोलन करेंगे। सांसद संजय सिंह ने कहा- हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। पूरे मामले को संसद में उठाएंगे। सड़क से लेकर संसद तक जाएंगे। दो अगस्त को लखनऊ में आंदोलन होगा। जनता से अपील है कि इस 7500040004 पर मिस कॉल करके आंदोलन में हिस्सा लें।

बाबा साहब के सपने को कुचलने का प्रयास

26 हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। 27 हजार बंद हो रहे हैं। बाबा साहब के सपने को कुचलने का प्रयास है। बिहार में अलग लड़ रहे हैं। गठबंधन लोकसभा के लिए है। गठबंधन का मतलब होता है बड़ी पार्टी कॉल करे। एक बार भी अभी तक एक भी कॉल नहीं किया। न तो कोई मीटिंग काल की गई। हमारा मुद्दा हमेशा से लोगो की मूलभूत मुद्दा है।

दिल्ली के सारे मामले बेबुनियाद

दिल्ली के सारे मामले बेबुनियाद थे। पूरी दिल्ली में शराब के ठेके खोल दिए गए। दिल्ली में 3 करोड़ की आबादी में 600 ठेके ओर यूपी में 24 करोड़ में 27 हजार ठेके। दिल्ली में शराब नीति पर झूठा आरोप लगाए गए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें