उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। गांव दुजाना में सामाजिक संगठन ‘उम्मीद संस्था’ द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और महासचिव जागेश कुमार ने बताया कि सभी सम्मानित बच्चों ने कठिन परिश्रम और लगन से अपने-अपने विद्यालयों में अच्छा प्रदर्शन किया। इन बच्चों की उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिश्रम करना चाहिए। कक्षा 12वीं में सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली लक्ष्मी सांवल ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में में छठा स्थान हासिल किया, जो कि अत्यंत गर्व का विषय है। इसी प्रकार हिमांशु ने भी अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। उम्मीद संस्था ने घोषणा की कि भविष्य में यदि किसी भी बच्चे को शिक्षण सामग्री की आवश्यकता है तो उसे दी जाएगी, जिससे अंतिम पंक्ति के बच्चों तक शिक्षा सहजता से पहुंच सके। इस मौके पर मास्टर ब्रह्म सिंह, मास्टर बालचंद, जागेश कुमार, हरीश प्रधान, अरुण प्रधान और रवि बीडीसी उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img