उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूनिवर्सिटी में कानपुर की छात्रा ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही छात्रा ने छात्रावास में मानसिक तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार देर शाम की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही पीड़ित स्वजन को सूचित कर दिया। देर रात पीड़ित स्वजन भी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। मृतका की पहचान कानपुर के किदवई नगर की वंशिका अरोड़ा के रूप में हुई है।वह गौतम बुद्ध विद्यालय के छात्रावास में रहकर बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी। ईकोटेक एक कोतवाली प्रभारी अरविंद ने बताया कि छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने आत्महत्या करने की वजह मानसिक तनाव बताया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पिछले कई महीनो से मानसिक तनाव में थी। वह डिप्रेशन की दवाई का भी सेवन कर रही थी। छात्रा का विश्वविद्यालय में भी विद्यार्थियों के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img