उत्तर प्रदेश, नोएडा: यीडा के नए सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार सिंह (आरके सिंह) ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। वह नायल के सीईओ भी बनाए गए हैं। उनकी प्राथमिकता तय नियम और शर्तों के हिसाब से एयरपोर्ट और जमीन अधिग्रहण के कार्य को गति देना रहेगा। सीईओ के पद पर डॉ. अरुणवीर सिंह का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया था। मंगलवार को नए सीईओ आर के सिंह ने चार्ज संभाल लिया। वह वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव पद पर तैनात थे। इससे पहले वह गाजियाबाद, कानपुर और मुरादाबाद के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं और वर्ष 2015 से 2016 तक वह यमुना विकास प्राधिकरण में एसीईओ भी रहे थे।

मंगलवार को चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शहर में एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने वाला है। चूंकि वह नायल के सीईओ भी हैं, ऐसे में वह एयरपोर्ट से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा कराने को प्राथमिकता देंगे। इसके अलावा अटकी परियोजनाओं में फंसे फ्लैट खरीदारों को उनका आशियाना दिलवाने और जमीन अधिग्रहण के कार्यों में तेजी लाने पर प्रमुखता से काम करेंगे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img