Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना प्राधिकरण ने 6 गांवों के 308 किसानों को मिला हक

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना प्राधिकरण ने 6 गांवों के 308 किसानों को मिला हक
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा अधिग्रहीत भूमि के सापेक्ष किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन किया गया।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा अधिग्रहीत भूमि के सापेक्ष किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन किया गया। यह ड्रा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में छह गांव — रामपुर बांगर, चांदपुर, मथुरापुर, अट्टा गुजरान, मूँजखेड़ा एवं रोनीजा — के कुल 308 किसानों को उनके आबादी भूखंडों के नंबर आवंटित किए गए।

इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाया कि जिन भूखंडों का ड्रा हुआ है, उन्हें जल्द विकसित कर भौतिक रूप से कब्जा भी दिलवाया जाएगा। साथ ही, जिन किसानों के भूखंड ड्रा में नहीं आ पाए हैं, उन्हें भी शीघ्र ही भूखंड प्रदान किए जाएंगे। ड्रा की प्रक्रिया में प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर रेणुका दीक्षित, भूलेख विभाग के तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में छहों गांवों के किसान शामिल हुए। पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर किया गया। इस पहल से प्रभावित किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने प्राधिकरण द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें