उत्तर प्रदेश, नोएडा: जलभराव के साथ मिली गंदगी ठोका जुर्माना

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में भारी वर्षा के कारण कई क्षेत्र में हुए जल भराव को लेकर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसके द्वारा एमपी-1 मार्ग, एमपी-2, एमपी-3 मार्ग, जोनल रोड नं0-6, सेक्टर-55, 56, 57, 58, 60, 62 एवं 63 इत्यादि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एस० पी० सिंह, महाप्रबन्धक (जन स्वा० ), विजय रावल, उप महाप्रबन्धक (सिविल), श्री गौरव बंसल, परियोजना अभियन्ता ( जन स्वा०- 1) अरूण कुमार, सहायक परियोजना अभियन्ता (जन स्वा०-1), उपस्थित रहें।

इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक ने सेक्टर-60 की और से आने वाले मुख्य नाले के पानी का फ्लो सही पाया गया किन्तु उक्त नाले पर बनी कलवर्ट से आगे पानी का फ्लों धीरे पाया गया। जिस हेतु कलवर्ट की मैपिंग कराते हुए कलवर्ट को ठीक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सेक्टर-58 में भूखण्ड संख्या सी – 29 के सम्मुख मार्ग पर गंदगी एवं जलभराव पाया गया। जिसके दृष्टिगत सम्बन्धित संविदाकार M/s S.P. Govt Contractor & Supplier पर 1.00 लाख रुपए आर्थिक दण्ड लगाये जाने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान दृष्टिगत हुआ कि नालों की सफाई के लिए हटाये गये एसएफआरसी कवर को पुनः नाले पर नहीं रखा गया है। जिसके दृष्टिगत समस्त नौएडा क्षेत्र में नालों से हटाये गये कवर को पुनः नाले के ऊपर रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। जोनल रोड नं0 6 के साथ बने मुख्य नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाले में अधिक मात्रा में फ्लोटिंग मैटेरियल एवं सिल्ट भरी हुई पायी गयी, जिसको तत्काल रूप से सफाई कराने के लिए निर्देशित किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये गये कि सेक्टर-1 से 8, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 62, एवं 63 में निर्मित कलवर्ट का लेवल नीचा है ऐसे कलवर्ट का निरीक्षण कर चिन्हांकन कर लिया जायें तथा आईआईटी रूड़की से लेवल का परीक्षण करा लिया जायें। वहीं जिन नालों की चौड़ाई कम है तथा पानी का दबाव ज्यादा है, ऐसे नालों का भी सर्वे कराते हुए नालों के चौड़ीकरण का कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img