Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: विशेष केबल से बिजली चोरी पर लगाम लगेगी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: विशेष केबल से बिजली चोरी पर लगाम लगेगी
विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने के लिए एबीसी केबल डालने की योजना बना रहा है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने के लिए एबीसी केबल डालने की योजना बना रहा है। पहले चरण में देहात क्षेत्रों में एबीसी केबल डाली जाएगी। इसके लिए विद्युत निगम ने करीब 1300 किलोमीटर लंबी केबल डालने का प्रस्ताव बनाया है। करीब 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर मेरठ मुख्यालय भेजा गया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले के देहात क्षेत्र में ओपन लाइन है। इन ओपन लाइन से देहात क्षेत्र के ग्रामीण अवैध केबल डालकर बिजली चोरी करते हैं। ऐसे में विद्युत निगम को काफी राजस्व नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं अभियान चलाने पर ग्रामीण केबल हटा लेते है। फिर शाम को अंधेरा होते ही केबल को जोड़ लेते थे। अब विद्युत निगम के नियमानुसार रात में अंधेरा होने पर और सूर्य उदय होते तक विद्युत निगम की टीम छापे की कार्रवाई नहीं कर सकती हैं। अगर विद्युत निगम को इस बीच कार्रवाई करनी है तो इसके लिए विद्युत निगम की टीम को पहले उच्चाधिकारियों से लिखित में इजाजत लेनी होगी। ऐसे में विद्युत निगम को नियमित अभियान चलाना संभव नहीं होता है। इस तरह की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत निगम ने एबीसी केबल लाइन डालने का निर्णय लिया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार सर्किल प्रथम में 185 लाख रुपये में 134 किलोमीटर लंबी केबल लाइन डाली जाएगी। वहीं सर्किल-द्वितीय में 1162 किलोमीटर केबल लाइन डाली जाएगी। सर्किल-द्वितीय में 1743 लाख रुपये में नए एबीसी केबल लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। इससे लाइनों में लोकल फॉल्ट की समस्या भी हल हो जाएगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। इसके साथ ही बिजली चोरी पर भी रोक लगाई जा सकेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें