उत्तर प्रदेश, नोएडा: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को किया सम्मानित

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।गांव कचेडा में सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित नवरात्रि शिक्षा जागरूकता उत्सव के अंतर्गत शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो बेटा-बेटी के बीच की खाई को खत्म कर सकती है। जब बेटियों को समान अवसर और उचित शिक्षा मिलती है, तो वे समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकती हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को अगली कक्षा की संपूर्ण पुस्तक निशुल्क पुस्तक बैंक द्वारा देकर बेटियों का हौसला बढ़ाया गया, जिससे वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकें। इस मौके पर बालचंद नागर, ब्रह्म सिंह, सुखबीर नागर और अतुल शर्मा उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img