उत्तर प्रदेश, नोएडा: मामूली बात पर युवक को पीटकर किया अधमरा, भाई ने बचाया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के गांव निठारी में एक युवक के साथ हुए झगड़े के बाद तीन भाइयों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निठारी में रहने वाले मुन्ना चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। पिछले दिनों भाई रंजीत गांव गया हुआ था। 24 मार्च को वह गांव से नोएडा पहुंचा तो शाम के समय में उसके दोस्त रोवेल रमजानी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। 25 मार्च की सुबह करीब सात बजे रोवेल रामजानी ने अपने दो भाई सद्दाम और मोदिन के साथ मिलकर रंजीत को गांव में ही पुराने बारात घर के पास घेर लिया। आरोपियों के साथ कुछ अन्य लोग भी थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने रंजीत को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर शिकायतकर्ता पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हालांकि आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भाग गए। पीड़ित ने अपने भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img