Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: उद्यान उपनिदेशक व सर्किल प्रभारी का पद छीना

उत्तर प्रदेश, नोएडा: उद्यान उपनिदेशक व सर्किल प्रभारी का पद छीना
प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि वर्क सर्किल-4 के प्रभारी अशोक वर्मा ने अदालत में विचाराधीन मामले की एक संपत्ति को अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड दिया था।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कार्य में लापरवाही तथा अनियमिमता बरतने पर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डा. लोकेश एम ने वर्क सर्किल-4 के प्रभारी तथा उद्यान विभाग के उपनिदेशक को पद से हटा दिया है। दोनों ही अधिकारियों को कार्मिक विभाग से अटैच कर दिया गया है।

प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि वर्क सर्किल-4 के प्रभारी अशोक वर्मा ने अदालत में विचाराधीन मामले की एक संपत्ति को अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड दिया था। उस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को तलब किया है। इसके अलावा अशोक वर्मा के खिलाफ कई अनियमितता बरतने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बताया जाता है कि अशोक वर्मा के ऊपर किसी मंत्री का वरदहस्त है। इसी के चलते वे अधिकारियों के आदेशों को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं तथा मनमानी करते हैं। उद्यान विभाग में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत राजेन्द्र सिंह पर भी निविदा में अनियमिमता बरतने का आरोप लगा है। जिसकी वजह से सीईओ ने उन्हें भी पद से हटाकर कार्मिक विभाग में अटैच कर दिया है। हाल ही में राजेन्द्र सिंह के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर सीईओ ने निदेशक का वेतन रोकने के निर्देेश दिए थे। जबकि कार्यवाही राजेन्द्र सिंह पर होनी थी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें