उत्तर प्रदेश, नोएडा: गौशाला की आड़ में प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता ने बीती रात को थाना सेक्टर -113 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ग्राम परथला खंजरपुर में एक व्यक्ति गौशाला की आड़ में नोएडा प्राधिकरण द्वारा वाणिज्यिक भूखंड हेतु नियोजित भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात को नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता अंकुर ने थाना सेक्टर 113 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ग्राम परथला खंजरपुर में कंपोजिट विद्यालय के समीप वाणिज्यिक भूखंड हेतु नियोजित भूमि पर नेपाल सिंह नामक व्यक्ति गौशाला की आड़ में अवैध निर्माण कर रहा है। पीड़ित के अनुसार आवारा पशुओं की सेवा की आड़ में खूंटा आदि गाड़कर आरोपी अवैध कब्जा कर रहा है। जब उसे मना किया गया तो वह नहीं मान रहा है। उक्त जमीन को अपनी जमीन बताकर बड़े-बड़े लोहे के पाइल लगा लिया है। अतिक्रमण करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता के अनुसार उक्त व्यक्ति को पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी, परंतु यह मौके से लोहे के पाइल को नहीं हटा रहा है। वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा निर्मित दीवार पर अवैध रूप से बजरंग गौशाला लिखकर आम जनमानस को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे अतिक्रमण उन्मूलन की कार्रवाई के समय आसपास में रह रहे लोगों का भावनात्मक समर्थक मिले और प्राधिकरण की भूमि पर अवैध गौशाला बनाकर कब्जा किया जा सके। इसको हटाया जाना अति आवश्यक है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img