उत्तर प्रदेश, नोएडा: तेज बारिश के बाद सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। एक दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ गई है। सीवर का गंदा पानी घरों के सामने बह रहा है। कुछ स्थानों पर तो पिछले कई दिनों से गंदा पानी जमा हुआ है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर के सामने बह रहे सीवर के गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। बदबू से परेशानी और अधिक बढ़ गई है। पिछले लंबे समय से व्याप्त इस समस्या का समाधान न होने पर शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से रोष व्यक्त किया है।

बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। अल्फा,बीटा, गामा, डेल्टा, स्वर्णनगरी आदि सेक्टरों में सबसे ज्यादा समस्या है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जाम हुई नालियों की वजह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या और अधिक बढ़ गई है। बारिश होने पर पूरी सड़क पर सीवर का गंदा पानी भर जाता है। स्थान सेक्टर बीटा टू बीटा-टू में ब्लॉक-जी के मकान नंबर-248 के आसपास सीवर लाइन जाम होने की वजह से पिछले कई दिनों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसकी दुर्गंध की वजह से लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। बीमारी फैलने का खतरा है। सेक्टर में रहने वाले अमित भाटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी शिकायत प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों से की है। स्थान सेक्टर स्वर्णनगरी सेक्टर स्वर्णनगरी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश्वर ने बताया कि बी-ब्लॉक में पिछले 10 दिनों से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार लापरवाही बरती जा रही है। घरों के सामने गंदा पानी जमा होने की वजह से लोग बीमार होने लगे हैं। बारिश के बाद समस्या और अधिक बढ़ गई है। सेक्टर के लोगों ने उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग है। 36 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई एक्टिव सिटीजन टीम ने शिकायत की है कि ग्रेटर नोएडा की प्रमुख मार्केट जगत फार्म में 36 घंटे के बाद भी बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई है। इसकी वजह से व्यापारियों व यहां आने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। मच्छर पैदा होने की भी संभावना बढ़ गई है। बता दें कि जगत फार्म मार्केट में सीवर ओवरफ्लो की समस्या भी वर्षों से बनी हुई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img