उत्तर प्रदेश, नोएडा: चौथे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, सोमवार के बाद खुद रोकेंगे जल दोहन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जेबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा अवैध जल दोहन के खिलाफ किसानों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता विनोद चौधरी ने की, जबकि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र चौधरी ने किया।

किसानों का आरोप है कि सेक्टर 22ई यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में जेबीएम यूनिवर्सिटी लगातार जल दोहन कर रही है। विश्वविद्यालय अनुमति की शर्तों का पालन नहीं कर रहा है और पीने के पानी को खुले आसमान के नीचे बहाकर बर्बाद किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सभी संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत करा दिया है। उनका कहना है कि अगर जेबीएम इसी प्रकार जल दोहन करता रहा तो क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत हो जाएगी। एक दिन स्थानीय लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ सकता है। किसानों ने कहा कि एक तरफ सरकार भूजल संरक्षण के लिए धान की खेती पर रोक लगा रही है और गांव-गांव में अमर तालाब खुदवा रही है। दूसरी तरफ, जेबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा भूजल स्तर को नुकसान पहुंचाने वाला जल दोहन जारी है। धरने पर मौजूद लोगों ने फैसला किया है कि अगर प्रशासन ने सोमवार तक जल दोहन पर रोक नहीं लगाई, तो वे स्वयं जाकर इसे रोकेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरने में प्रेमचंद सिंह, मनवीर सिंह, ओमी, ज्ञानचंद, राजन, बिंटू, श्याम, बंटी, भागी, राहुल, सुनील भाटी, शिबू मुखिया, प्रेमचंद भाटी, घनश्याम भाटी और विनीत शामिल थे। महिला मोर्चा से कुमरवती, बिजनवती, कमलेश, बिमला, गुड्डी, मंजू, पूनम और संतोष ने भी हिस्सा लिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img