उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्मार्ट होंगी परिषदीय स्कूलों की कक्षाएं

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों की कक्षाएं हाईटेक उपकरणों से लैस होंगी। स्कूलों में इंटरेक्टिव बोर्ड व डिस्प्ले, ऑडियो विजुअल सेटअप लगाने की अनुमति शासन से मिल गई है। समग्र शिक्षा योजना के तहत स्कूलों में ये सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि स्मार्ट क्लास और ई-लर्निंग प्रक्रिया के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। पहले डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। स्मार्ट क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना व विकास के लिए विभिन्न चरणों में कार्य कराए जाएंगे।

पेन ड्राइव समेत अन्य उपकरण दिए जाएंगे

स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने के साथ शिक्षकों को पेन ड्राइव, डेटा केबल एडॉप्टर समेत अन्य जरूरी उपकरण दिए जाएंगे ताकि जब वे ऑनलाइन पढ़ाना चाहें तो कोई दिक्कत न हो। इन स्कूलों में बिजली की आपूर्ति ठीक से हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। कंपोजिट ग्रांट का उपयोग भी शिक्षक डेटा पैक लेने में भी कर सकेंगे।

मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
बीएसए ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा को ध्यान में रखते हुए नए स्कूल तैयार कराए जा रहे हैं। सीएसआर के तहत अब तक करीब 200 करोड़ रुपये से कई स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं। हर क्लास रूम में डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट लर्निंग टूल्स लगाए जा रहे हैॆं। दिव्यांग छात्रों को भी स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष रैंप, समावेशी कक्षाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं जिससे वे भी स्कूल में आकर पढ़ाई कर सकें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img