उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण सफाई में करेगा नवाचार

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-025 में देश के टॉप-23 शहरों के साथ नोएडा सुपर स्वच्छ लीग में शामिल हुआ है। इस परिणाम से उत्साहित नोएडा प्राधिकरण ने अगले सर्वेक्षण-2025-26 की तैयारी शुरू कर दी है। टॉप शहरों के बीच आगे बढ़ने के लिए नोएडा को कुछ नया व अनुकरणीय करना होगा। विशेष रूप से सफाई व्यवस्था के मामले में। ताकि दूसरे शहर भी उससे सीख लेकर अपनी व्यवस्था सुधार सकें। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर, सलाहकार मंथन करेंगे और अपनी सलाह देंगे। इसके साथ ही शहर के सेक्टर और सोसाइटियों में भी सफाई व्यवस्था लिए कुछ नया हो रहा है तो उनके मॉडल भी देखे जाएंगे।
प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले सर्वेक्षण में नोएडा समेत सभी टॉप शहरों के सामने प्रमुख चुनौती कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण की है। नोएडा की सफाई, सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छताकर्मी और उनके लिए मशीन समेत अन्य संसाधन बहुत ही बेहतर स्थिति में हैं। नवाचार के लिए कूड़ा प्रबंधन और निस्तारण को केंद्र में रखा जाएगा। यह देखा जाएगा कि सेक्टर के घरों, बाजार, गांव के घरों व सोसाइटियों के लिए कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण के लिए क्या नया किया जा सकता है। इन जगहों की मौजूदा समय में अलग-अलग चुनौतियां हैं। अगर सर्वेक्षण-2024 के परिणाम की देखें तो नोएडा में 98 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होता है, 82 प्रतिशत कूड़ा गीला-सूखा अलग-अलग मिलता है। वहीं प्राधिकरण प्रतिदिन के कूड़े का 86 प्रतिशत निस्तारित भी करवा देता है।

सार्वजनिक शौचालय, विलोपित कूड़ा घर बन चुके मॉडल-

2018 में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभाग करने के बाद नोएडा ने भी देश के सामने कई उदाहरण सफाई के लिए पेश किए हैं। इसमें सार्वजनिक शौचालय खासकर पिंक शौचालय कई बार मंत्रालय स्तर पर सराहे गए हैं। इनका निर्माण प्राधिकरण ने बीओटी के आधार पर बगैर कोई धनराशि खर्च किए करवाया है। संचालन व रखरखाव भी एजेंसी करती हैं। इसी तरह सेक्टर और गांव के बीच जिन जगहों पर कूड़ा फेंका जाता था उनको साफ-सुथरा करने के लिए प्राधिकरण ने विलोपित कूड़ा घर बनवाए थे। उन जगहों को रंगाई-पुताई करने के साथ ही घास-गमला-हरियाली से सजा दिया गया था।

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी के साथ शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे। नए प्रयास व नवाचार के लिए सलाहकार के साथ मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर सोसाइटी में भी अगर कोई मॉडल दिखते हैं तो उनका अवलोकन किया जाएगा।

– एसपी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img