Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ठगी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ठगी
साइबर अपराधियों ने गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बुजुर्ग से पांच लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। साइबर अपराधियों ने गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बुजुर्ग से पांच लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित से खाते के अलावा क्रेडिट कार्ड से भी रकम ट्रांसफर करवाई। पीड़ित ने फेज-3 थाने में केस दर्ज कराया है। चिपियाना गांव निवासी 65 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उनका ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर में है। वह 27 मार्च को अपने ऑफिस में बैठे थे। दोपहर में उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताया और दो घंटे के अंदर गैस कनेक्शन काटने की धमकी दी।

उसने गैस कनेक्शन का बकाया होने की जानकारी भी दी। उन्होंने जल्द ही बकाया भुगतान करने का वादा किया। इसके बाद कथित कर्मचारी द्वारा रकम का भुगतान करने के लिए व्हॉट्सऐप पर एक लिंक भेजा गया। आनंद ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने उनके खाते में जमा तीन लाख 44 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए। यही नहीं, ठगों ने इसके बाद आनंद के क्रेडिट कार्ड से भी एक लाख 76 हजार 10 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस दौरान आरोपियों ने आनंद के मोबाइल पर कॉल फॉरवर्ड कर दिया, ताकि कोई कॉल न आए। फोन हैक होने पर उन्हें ठगी की आशंका हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस उन खातों की जांच कर रही है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई। मामला पांच लाख रुपये से अधिक का है। ऐसे में संबंधित थाने की जांच के बाद इसे साइबर क्राइम थाने के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति की कॉल पर भरोसा न करें। अगर कोई भुगतान संबंधी लिंक भेजता है तो उस पर क्लिक न करें। भुगतान के लिए संबंधित एजेंसी या बैंक में जाएं। बैंक और खाते संबंधी जानकारी किसी को भी न दें। पासवर्ड हमेशा गोपनीय रखें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें