उत्तर प्रदेश, नोएडा: शांति भंग की आशंका पर 12 लोगों को नोटिस

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। अजनारा होम्स सोसाइटी के 12 लोगों पर शांति भंग करने की आशंका जताते हुए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने पर निवासियों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। निवासियों का आरोप है कि पुलिस लोगों की मदद करने की वजह उन्हीं के ऊपर कार्रवाई कर रही है। साथ ही, इन सभी लोगों पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिसको लेकर सभी लोग लगातार आवाज उठाते हैं। सोसाइटी के बेसमेंट की हालत खराब है। कई बार प्लास्टर नीचे गिरने से लोगों के वाहनों को भी नुकसान हो चुका है। सोसाइटी में लिफ्ट आए दिन खराब रहती है। इसके साथ ही लावारिस कुत्तों के आतंक से निवासी परेशान हैं। बिजली की समस्या गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है, इन सभी को लेकर निवासी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनको लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई है। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा उनकी मदद करने की वजह बिल्डर प्रबंधन का साथ दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोसाइटी के 12 लोगों को एक नोटिस जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों द्वारा आगे चलकर सोसाइटी में अशांति फैलाई जा सकती है, जिसको देखते हुए यह नोटिस जारी किया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img