Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महीने भर चली कार्रवाई, नही दिखा ओवरलोड वाहनों पर असर

परिवहन विभाग ने अप्रैल माह से ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया था।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। परिवहन विभाग ने अप्रैल माह से ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया था। परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल की टीम ने पिछले दो महीने में कुल 266 ऐसे ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की थी। लेकिन इस कार्रवाई के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर कोई असर देखने को नही मिला। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लेकर सेक्टर 62 गोलचक्कर के पास तक ऐसे ओवरलोड वाहन बेखौफ चलते नजर आए। खासतौर पर माल ढोने वाले डंपर भी मानक से ज्यादा माल लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ते दिखाई दिए।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड बसों की कई बार हुई शिकायत
शहरवासी आम तौर पर जागरूकता दिखाते हुए कई बार ऐसे ओवरलोड वाहनों के नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते हुए के फोटो वीडियो पोस्ट कर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान व सीज तक की कार्रवाई भी की है, फिर भी ओवरलोड बसों का फर्राटा भरना जारी है।

परिवहन विभाग ने की ओवरलोड वाहन न चलाने की अपील
परिवहन विभाग ने शहर में ओवरलोड वाहन को न चलाने की अपील भी की है। साथ ही उन्होंने ओवरलोड वाहनों के सड़क पर चलने से होने वाली परेशानियों और उसके दुष्परिणाम भी बताए। साथ ही आगाह भी किया है कि यदि कोई ओवर लोड वाहन संज्ञान में आते हैं तो उन्हें भारी भरकम चालान का भी सामना करना पड़ सकता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें