उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 1400 करोड़ रुपये, 5600 करोड़ पर लगी मुहर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5597 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के मुख्य सचिव और नोएडा- ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न बोर्ड मीटिंग में इस पर मुहर लग गई है। आगामी वित्त वर्ष में सर्वाधिक जोर जमीन अधिग्रहण, विकास एवं निर्माण कार्यां पर रहेगा। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने और गांवों व सेक्टरों के विकास कार्यों पर रहेगा। इसके साथ ही आगामी वित्त वर्ष में आमदनी और खर्च की रकम भी बराबर रहने का आकलन लगाया गया है।

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में ग्रेटर नोएडा के प्रति औद्योगिक निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। तमाम निवेशक उद्योग लगाने के लिए जमीन मांग रहे हैं। उनको जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण लगातार प्रयासरत है। इस वजह 2025-26 के बजट में जमीन अधिग्रहण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इस बार जमीन अधिग्रहण पर करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

गांवों के विकास पर खर्च होंगे 515 करोड़ रुपये
सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि निर्माण व विकास कार्यों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 1973 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस साल गांवों के विकास पर 515 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है।

इन पर खर्च होंगे 292 करोड़ रुपये
आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पूंजीगत भुगतान पर 292 करोड़ रुपये खर्च करने का आकलन है। यह रकम ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्टेडियम/स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण, ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट में बड़े ग्राउंड का निर्माण, सेक्टरों में मल्टीपरपज हॉल या सामुदायिक केंद्र का निर्माण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो का निर्माण, जेवर एयरपोर्ट में अंशदान आदि पर खर्च करने का लक्ष्य है।

12 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
विकास और निर्माण कार्यों के लिए तय 1973 करोड़ रुपये को फुटओवर ब्रिज का निर्माण, एसटीपी, अंडरपास का निर्माण, स्ट्रक्चर पार्क, विद्युत सबस्टेशन, नए कॉलेजों का निर्माण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अस्पताल/हेल्थ सेंटर का निर्माण, वेंडर मार्केट, क्योस्क का निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इससे करीब 12 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

ग्रीनरी पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ ने बताया कि 2025-26 वित्त वर्ष के लिए 100 करोड़ रुपये ग्रीनरी पर खर्च करने का लक्ष्य है। अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही ग्रीनरी का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img