उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीएमपी प्लान में शामिल होगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने रीजनल कोंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) में बदलाव किया है। पहले ये प्लान चार शहरों नोएडा , ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर को जोड़कर बनाया जा रहा था। लेकिन अब इसे विस्तारित किया जा रहा है। इस प्लान में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, न्यू नोएडा , लॉजिस्टिक हब को भी जोड़ा जाएगा। ये प्लान इस पूरे पश्चिमी क्षेत्र को दिल्ली के साथ जाम मुक्त कनेक्टिवटी देने के लिए बनाया जा रहा है। जिसे आगामी 50 साल के लिए तैयार किया जाना है।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि इस प्लान के लिए सलाहकार कंपनी का चयन किया जाएगा। जिसके लिए दोबारा से आरएफपी जारी की जाएगी। आरएफपी जारी करने से पहले सभी प्राधिकरण , ट्रैफिक विभाग के साथ एक बार बैठक की जाएगी। जिसमें संशोधित रूप से इसके विषय पर बातचीत की जाएगी। इसके बाद आरएफपी जारी कर कंपनी का चयन करेंगे। बताया गया पहली बार में करीब सात कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई थी। लेकिन इसका विस्तार किया जा रहा है।इस प्लान को लागू करने का उद्देश्य कनेक्टिवटी को बढ़ावा देना है। एक बार ये प्लान लागू हो जाएगा तो पश्चिमी यूपी की इकोनॉमिक ग्रोथ में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इन शहरों को आपस में जोड़ने के लिए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने से लेकर नए फ्लाईओवर, बॉटलनेक और ट्रांसपोर्टेशन को ध्यान में रखा जाएगा। मास्टर प्लान 2031 तक शहर में जो भी मोबिलिटी प्लान होगा उसे लागू किया जाएगा। वो कैसे लागू होगा इसके लिए सलाहकार कंपनी ही प्लान करेगी।

सभी जिलों के क्षेत्रीय प्लान
प्राधिकरण ने बताया कि लोकल स्तर पर भी नए विकसित किए जा रहे शहर जिसमें न्यू नोएडा, लॉजिस्टिक हब और नोएडा एयरपोर्ट के कई मोबिलिटी प्लान है। सलाहकार कंपनी इन क्षेत्रीय प्लान का अध्ययन करेगी और उसमें दिए गए बेहतर प्लान या सुझाव को वो अपनी डीपीआर में शामिल करेगी। इसके लिए सलाहकार कंपनी को समय दिया जाएगा। ये प्लान कंपनी को कार्य अवार्ड करने के छह महीने के अंदर देना होगा।

50 साल का प्लान होगा तैयार
दरअसल ये प्रकार का थिंक टैंक होगा। जिसमें इन सभी शहरो के अधिकारी और सलाहकार कंपनी सिर्फ इस बात पर अध्ययन करेंगे कि आगामी 50 सालों तक दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी और इस रीजन को कैसे जाम मुक्त बनाया जाए। जितने भी सुझाव आएंगे उनको कंपनी प्लान में शामिल करेगी और बनाने का काम संबंधित प्राधिकरण का होगा। बता दे हाल ही में इस प्लान को लेकर नोएडा के एक होटल में विस्तृत बैठक हो चुकी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img