उत्तर प्रदेश, नोएडा: भंगेल सीएचसी में छुट्टी के दिन ओपीडी चली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।छुट्टी के बावजूद भंगेल सामुदायिक केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को ओपीडी चली और मरीजों को परामर्श दिया गया। मरीजों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी के बारे में जानकारी नहीं थी। लिहाजा, इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। ऐसे में आपातकालीन सहित अन्य डॉक्टरों को बुलाकर मरीजों को देखा गया।

भंगेल सीएचसी में 512 मरीजों को परामर्श दिया गया। तीन प्रसव भी कराए गए। आमतौर पर यहां प्रतिदिन 800 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। सुबह आठ बजे से ही मरीज स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने शुरू हो गए। यह संख्या दस बजे तक 300 से अधिक हो गई। लिहाजा, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. यतेंद्र कुमार ने अन्य डॉक्टरों को बुलाकर ओपीडी शुरू कर दी। दोपहर एक बजे तक मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही जिन मरीजों को जांच लिखी गई थी, उनके नमूने भी लिए गए। ज्यादातर मरीज बुखार, गले में संक्रमण, सर्दी-जुकाम के थे। वहीं, कई मरीज फॉलोअप के लिए आए थे। जिला अस्पताल में छुट्टी के दिन 11 बजे तक ओपीडी होती है। वहीं सामुदायिक केंद्रों में आपातकालीन विभाग में मरीज देखे जाते हैं। सीएचसी के प्रभारी डॉ. यतेंद्र कुमार ने बताया कि आपातकालीन विभाग के काम के लिए मैं स्वास्थ्य केंद्र में था। वहां मरीजों की संख्या बढ़ते देखकर पूरी तरह से ओपीडी चलाने का निर्णय लिया गया। सभी मरीजों को देखने के बाद ही ओपीडी बंद की गई। मरीजों की संख्या कम होने की स्थिति में आपातकालीन विभाग के डॉक्टर देख लेते, लेकिन मरीजों की संख्या काफी अधिक थी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img