Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: समलैंगिक युवकों से ब्लैकमेलिंग, 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: समलैंगिक युवकों से ब्लैकमेलिंग, 3 गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने समलैंगिक युवकों से ब्लैकमेलिंग कर रुपये वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा पुलिस ने समलैंगिक युवकों से ब्लैकमेलिंग कर रुपये वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने बुलंदशहर के तीन आरोपियों संदीप, विष्णु और राहुल निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित ने 22 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने नौकरी के इंटरव्यू के बहाने पीड़ित को बुलाया। कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगे।
पीड़ित ने मजबूरी में 20 मार्च को 2,500 रुपये और 22 मार्च को 1,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। आरोपी लगातार और पैसों की मांग कर रहे थे। पीड़ित के मना करने पर उसे वीडियो वायरल करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए 23 मार्च को तीनों आरोपियों को फेस-2 बस स्टैंड से पकड़ लिया। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली एनसीआर में कई लोगों को इसी तरह ब्लैकमेल कर लाखों रुपए हड़प चुके हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने धारा 115(2)127(2)/308 (5) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें