उत्तर प्रदेश, नोएडा: मां पन्नाधाय जयंती समारोह में डिप्टी सीएम का ऐलान

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बंबावड़ गांव में रविवार को मां पन्नाधाय की जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महत्वपूर्ण घोषणा की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, धीरेंद्र सिंह, तेजपाल नागर, मुकेश चौधरी और सत्येंद्र अवाना सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम ने गुर्जर समाज के वीरतापूर्ण इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने मां पन्नाधाय के बलिदान को याद किया। मंच पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फटे कुर्ते को देखकर उन्होंने राम यात्रा के दौरान हुई घटना का संज्ञान लिया। मौर्य ने कहा कि योगी सरकार में लाठियां नहीं बरसाई जातीं। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस दौरान संबोधन के में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चेतावनी दी कि 28 मार्च तक कार्रवाई की प्रतीक्षा करेंगे। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मार्च को अपने समर्थकों के साथ लखनऊ जाएंगे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img