उत्तर प्रदेश, नोएडा: सैलरी मांगी तो भड़की मालकिन, सहेली के साथ घरेलू सहायिका को पीटा

अमर सैनी 
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका ने अपनी मालकिन और उसकी सहेली पर उससे मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घरेलू सहायिका रजनी ने मंगलवार रात को इस संबंध में मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता का आरोप है कि उसने ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सोसाइटी में रहने वाली महिला के घर पर एक महीने तक काम किया, लेकिन जब उसने अपना 15 हजार रुपये का मेहनताना मांगा तो चेतना आनंद नामक महिला और उसकी सहेली डिंपल बजाज ने उससे मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, उसने 22 फरवरी से 22 मार्च तक आरोपी महिला के घर पर काम किया। वह 31 मार्च को अपना वेतन लेने के लिए चेतना आनंद की सोसाइटी में गई थी, लेकिन चेतना ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और अपनी सहेली डिंपल बजाज के साथ मिलकर उससे मारपीट की। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार सुरक्षा गार्ड और महिला सुरक्षा गार्ड ने उसे दोनों महिलाओं से बचाया। घटना की रिपोर्ट दर्ज का पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img