Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो स्टंटबाज गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो स्टंटबाज गिरफ्तार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक पिंक आटो में स्टंट कर रहे दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

अमर सैनी 

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक पिंक आटो में स्टंट कर रहे दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दोनों युवक अर्द्धनग्न अवस्था में थे। एक आटो से बाहर लटका हुआ था तो दूसरा छत पर बैठा हुआ था। इसके साथ ही एक दूसरी घटना में नोएडा थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक युवक अपनी थार गाड़ी पर पुलिस कलर लाइट लगाकर सोसाइटी में अपना रौब जमाने के लिए घूम रहा था, जिसका भी वीडियो वायरल हो गया। इन दोनोें को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक पिंक ऑटो में दो युवक अर्धनग्न अवस्था में स्टंट कर रहे थे। उसी समय पीछे कार में जा रहे किसी व्यक्ति ने ऑटो में स्टंट करने की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि वीडियो नोएडा के सेक्टर 94 के पास का है। पिंक ऑटो की रफ्तार भी काफी तेज थी। एक युवक ऑटो की छत लेटकर डांस कर रहा था। जो कई बार गिरने से बचा। जबकि दूसरा ऑटो से बाहर निकल कर बिना शर्ट के डांस कर रहा था। वहीं वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ऑटो सहित एक आरोपी को तहकीकात के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
स्टंट कर रहे आरोपी व्यक्ति की पहचान प्रदीप पुत्र वीर सिंह, जिसकी उम्र 19 वर्ष है जो निवासी ग्राम रजपुरा तुमरिया घाट, थाना रजपुरा जिला सम्भल का है और वर्तमान में किराये का मकान ग्राम नवादा थाना बीटा 2 गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य शेष आरोपीगण की तलाश जारी है।

थार में पुलिस कलर लाइट लगाकर रौब जमाने वाला धरा

दूसरी घटना में थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत दिव्यांशु आनन्द पुत्र पवन आनन्द, निवासी के0 502 ट्राइडेन्ट एम्बेसी अपार्टमेन्ट सैक्टर 01 थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। जिसकी उम्र 24 वर्ष है वो अपनी कार (थार) रजि0न0 यूपी 16 ईडी 5791 पर पुलिस कलर लाइट लगाकर व उसे आॅन कर सोसाइटी मे गाड़ी लेकर लोगों पर रौब जमाने के लिए घूम रहा था, जिससे सोसायटी के लोगों में आक्रोश था। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुए अभियुक्त दिव्यांशु को थाना बिसरख पुलिस द्वारा हिरासत में लेते हुये विधिक कार्यवाही की गयी है तथा कार को एमवीएक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें