उत्तर प्रदेश, नोएडा: रोडवेज बस के चालक की लापरवाही से यात्री की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने रोडवेज बस के चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जिला एटा के गांव नगरिया की रहने वाली महिला इंडिया ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पति जय प्रकाश 20 दिसंबर 2024 को अपने बुजुर्ग माता-पिता को देखने एटा गए हुए थे। वहां से लौटते समय वह उत्तर प्रदेश रोडवेज बस में बैठे थे। शाम करीब पांच बजे वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे स्थित छपरौली कट के पास उतर रहे थे। आरोप है कि तभी बस चालक ने बस तेज गति से आगे बढ़ा दी और संतुलन बिगड़ने से जयप्रकाश मुंह के बल सड़क पर जा गिरे। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-128 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद बच्चों और बुजुर्ग सास-ससुर का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img