उत्तर प्रदेश, नोएडा: मकान मालिक की हत्या का खुलासा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। मामला इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा स्थित संजय विहार कॉलोनी का है, जहां एक मकान मालिक की हत्या उसके किरायेदार ने कर दी। पुलिस ने आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 25 जनवरी की रात की है, जब मकान मालिक डॉक्टर दिनेश गौर, जो दिल्ली के कुंडली में एक क्लीनिक चलाते थे, अपने मकान पर आए थे। शराब के नशे में धुत दिनेश ने तीसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार इम्तियाज और उसकी प्रेमिका को अपने कमरे में बुलाया। दिनेश बार-बार इम्तियाज को अलग-अलग बहानों से बाहर भेजने लगा और इस दौरान उसकी प्रेमिका से छेड़छाड़ करने लगा।जब इम्तियाज कमरे में लौटा और उसने देखा कि दिनेश उसकी प्रेमिका से छेड़छाड़ कर रहा है, तो वह आग बबूला हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद इम्तियाज ने वहां पड़े हथौड़े से दिनेश पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी और उसकी प्रेमिका फरार हो गए।
रविवार को दिनेश का शव उनके मकान में मिला। मृतक के बेटे ने सोमवार को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने दो टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img