Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मोबाइल टावर से उपकरण चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मोबाइल टावर से उपकरण चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के आठ सदस्यों को सूरजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 35 रेडियो रिसीवर यूनिट (आरआरयू), 4850 रुपये नकद, एक लाल रंग की वैगनआर कार सहित चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं। बरामद किए गए माल की अनुमानित कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि स्वाट दो और थाना सूरजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस गिरोह को सूरजपुर क्षेत्र की मकोड़ा पुलिया के पास से दबोचा है। आरोपियों की पहचान सलीम मलिक (38), अब्बास मलिक उर्फ बाशू (57), सुहैल कुरैशी (25), शहनवाज उर्फ सोनू (32), शानू मलिक (40), शानू (37), इमरान मलिक (23), और सलमान कुरैशी (25) के रूप में हुई है। सभी आरोपी गाजियाबाद, बागपत और मुजफ्फरनगर जनपदों के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले एक वर्ष से राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा सहित एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट, बैटरियां व अन्य कीमती उपकरण चुराते आ रहे थे। दिन में टावरों की रेकी की जाती थी और रात या तड़के चोरी को अंजाम दिया जाता था। कुछ सदस्य टावर पर चढ़कर औजारों की मदद से उपकरण खोलते, जबकि अन्य सदस्य निगरानी रखते व चोरी का माल वाहनों में लेकर फरार हो जाते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य सुहैल कुरैशी, शहनवाज, शानू मलिक, शानू व इमरान मलिक टावरों से आरआरयू व बैटरियां चुराने का कार्य करते थे। सलमान कुरैशी चोरी के दौरान गाड़ी लेकर साथ चलता था। जबकि सलीम मलिक और अब्बास मलिक गिरोह की रेकी व आर्थिक सहायता का जिम्मा संभालते थे। चोरी के माल की बिक्री दिल्ली व मुरादनगर में की जाती थी। अब्बास मलिक को इस गिरोह का ‘लोडर’ कहा जाता है जो माल को आगे बेचता था। आरोपी अधिकतर कक्षा 2 से 8 तक ही पढ़े हैं। गिरोह में शामिल सभी आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इन पर हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम और चोरी जैसे गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें