Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: फर्नीचर बनाने वाली दो फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: फर्नीचर बनाने वाली दो फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी
राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की विशेष अनुसंधान शाखा ने फर्नीचर बेचने वाली दो फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की विशेष अनुसंधान शाखा ने फर्नीचर बेचने वाली दो फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी। दोनों फर्मों से 6.19 लाख रुपये जमा कराए। अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड टू गौतमबुद्ध नगर विवेक आर्य ने बताया कि 16 मई को शाहबेरी में फर्नीचर बेचने वाली दो फर्म पर छापा मारा था। दोनों फर्म फर्नीचर की खरीद और बिक्री का काम करती है। पांच दिन तक रेकी और जीएसटी पोर्टल पर किए गए डाटा विश्लेषण से पता लगा कि फर्मों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में देय कर नकद में नहीं जमा किया।

वहीं, सभी कर देयता को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से चुकाया गया। जांच में यह भी पता लगा कि खरीद रजिस्टर में जितनी आईटीसी थी, उससे अधिक आईटीसी का उपयोग कर देयता चुकाने में किया गया था। व्यापार स्थल पर रखे स्टॉक और दस्तावेजों में दर्ज जानकारी में 20.55 लाख और 13.90 लाख रुपये का अंतर पाया गया। तथ्यों की जानकारी देने के बाद कारोबारियों ने 3.69 लाख और 2.50 लाख कर के रूप में राजकोष में जमा कराए। देर रात तक चली जांच में संयुक्त आयुक्त संजय कुमार कुशवाहा, उपायुक्त रमेश कुमार, सहायक आयुक्त दिव्यांश आनंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें