उत्तर प्रदेश, नोएडा: बारिश शुरू होते ही पनपने लगा डेंगू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बारिश का मौसम शुरू होते ही डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई में डेंगू का एक मरीज मिलने की पुष्टि की है। चाइल्ड पीजीआई में जून में एक बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई थी। ग्रेनो स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 15 दिनों में तीन मरीज मिल चुके हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि जिले में जनवरी से अब तक डेंगू के 18 मरीज मिल चुके हैं। जुलाई दो मरीज मिले थे जिनमें से एक गौतमबुद्ध नगर का था और दूसरा अन्य जिले का निवासी था। ऐसे में उस मरीज की रिपोर्ट यहां दर्ज नहीं की गई है।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जलभराव और गंदगी के चलते शहर में मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। जिम्स के मेडिसन विभाग की ओपीडी में बुखार, उल्टी दस्त का इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों में डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिम्स में 15 दिन में तीन लोग डेंगू से पीड़ित मिले। मेडिसन विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉ. लारेब ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज वायरल बुखार, उल्टी-दस्त व नजला-खांसी के पहुंच रहे हैं। चाइल्ड पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की हेड डॉ. सुमी नंदवानी ने बताया कि बारिश के दौरान डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में या आसपास जलभराव न होने दें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img