Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बीटेक स्टूडेंट सुसाइड में 2 प्रोसेसर निलंबित

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बीटेक स्टूडेंट सुसाइड में 2 प्रोसेसर निलंबित
ग्रेटरनेाएडा के केसीसी कॉलेज प्रबंधन ने बीटेक की स्टूडेंट खुशबू के सुसाइड मामले में गुरुवार को दो प्रोफेसर को निलंबित कर दिया।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटरनेाएडा के केसीसी कॉलेज प्रबंधन ने बीटेक की स्टूडेंट खुशबू के सुसाइड मामले में गुरुवार को दो प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है, जो 10 दिन में रिपोर्ट देगी।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा चार स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली बीटेक फर्स्ट इयर स्टूडेंट खुशबू ने मंगलवार की रात खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने मामले में केसीसी कॉलेज प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। केसीसी कॉलेज के बीटेक समन्वयक योगेश गुप्ता ने बताया कि पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

दो प्रोफेसर निलंबित
समिति दस अगस्त तक जांच रिपोर्ट पूरी करेगी। इसके बाद रिपोर्ट को पुलिस को सौंपा जाएगा। जिनकी भी लापरवाही सामने आएगी, कॉलेज प्रबंधन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। शुरुआती जांच के बाद दो प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने स्टूडेंट ने सुसाइड प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने केसीसी कॉलेज प्रबंधन से घटना के बारे में पूछताछ की। केसीसी प्रबंधन ने नौ जुलाई को परीक्षा के दौरान स्टूडेंट से पर्ची मिलने की घटना के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस को कुछ सबूत भी दिए गए।

सीडीआर खंगाल रही पुलिस
पुलिस की छानबीन की पता चला कि खुशबू ने सुसाइड करने से पहले अपने एक दोस्त को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। पता चल सकेगा कि वो किससे बातचीत करती थी। पुलिस टीम भी अपनी जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें