उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में तीन नाबालिग ने स्टूडेंट से की छेड़खानी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे स्थित एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ तीन नाबालिग ने अश्लील हरकत की। उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। इस मामले में नाबालिग के खिलाफ आईटी एक्ट और छेड़खानी की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। किशोरी के पिता ने नाबालिगों द्वारा भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
थाना क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में केयर टेकर का काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी आठवीं कक्षा की स्टूडेंट है और उम्र 14 साल है। बेटी का नंबर शिकायतकर्ता के घर के बगल में रहने वाली तीन नाबालिगों ने कहीं से ले लिया। नाबालिग भी आठवीं और नौंवी के छात्र हैं। आरोप है कि नंबर लेने के बाद नाबालिग पीड़ित की बेटी से बातचीत करने लगे। ऐसा कई दिन तक चलता रहा। बाद में नाबालिग ने स्टूडेंट के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया।

परिजनों से की अभद्रता

मामले की शिकायत करने के लिए जब परिजन थाने पहुंचे वहां थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की। इसका एक वीडियो भी सामने आया। वहां खड़े परिजनों ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। वायरल हुए इस वीडियो की जांच एसीपी-3 को दी गई है।

केस दर्ज कर जांच शुरू
कुछ दिन पहले तीनों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर दी। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि स्टूडेंट के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किशोरी और सभी नाबालिग आसपास के ही रहने वाले हैं और पूर्व से परिचित हैं। कई ग्रुप पर मैसेज वायरल हुआ कि स्टूडेंट के साथ रेप हुआ है। इन आरोपों को पुलिस अधिकारियों ने निराधार बताया है। उनकी ओर से बताया गया है कि तहरीर में कही भी रेप का जिक्र नहीं है। नाबालिग की ओर से भेजे गए मैसेज की जांच की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img