उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में प्रभारी मंत्री ने कहा लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। प्रदेश सरकार की योजनाओं को गति देने के लिए शनिवार को राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग और जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने सभी विभागों के साथ बैठक की। ये बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को जन समस्याओं के तुरंत निपटारा करने, जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायतों का निपटारा और जनता से सीधे संवाद के जरिए शासन की योजनाओं को पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों के अनुभव व सुझाव योजनाओं को हितकारी बनाने में सहायक होते हैं।

जनप्रतिनिधियों से बनाए संवाद
इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने विभागों में संचालित योजनाओं के संबंध में अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद एवं समन्वय में बनाकर कार्य करें। अंत में प्रभारी ने मंत्री ने निर्देशित किया कि वह जन भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करें, जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।

डीएम ने कहा अक्षरशः किया जाएगा पालन
इसमें आईजीआरएस, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्राधिकरणों के अलावा सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान राज्यमंत्री ने विभागवार प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया गया कि विकास कार्यक्रमों में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से उनके द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं, संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img