उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हरिश्चंद्र उर्फ हरिया के रूप में हुई है, जो दिल्ली के प्रताप नगर का रहने वाला है और उस पर 31 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-20 पुलिस की टीम सोमवार रात DLF मॉल के पास नाले के किनारे चेकिंग कर रही थी। तभी एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजरे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे रुके नहीं और तेजी से भागने लगे।पुलिस को दोनों पर शक हुआ और टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। करीब 600 मीटर तक पीछा करने के बाद दोनों बदमाश सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास जंगल की ओर भागे। खुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश हरिश्चंद्र उर्फ हरिया के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत कस्टडी में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), पल्सर बाइक और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

दूसरा बदमाश फरार
बदमाश का साथी मौका पाकर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। वह दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में राह चलते लोगों से मोबाइल और चेन स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस को संदेह है कि यह गैंग संगठित रूप से वारदातों को अंजाम देता है। बदमाशों की पहचान और अन्य राज्यों में उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी के लिए अलग-अलग जिलों और राज्यों को सूचना भेजी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इनके गैंग में और कौन-कौन शामिल है।

ADCP ने बताया कि जिस पल्सर बाइक पर दोनों बदमाश सवार थे, उसी से दिल्ली-एनसीआर में कई वारदातें अंजाम दी गई हैं। इस बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, जिससे पहचान में परेशानी हो।

फिलहाल घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस गिरफ्तारी से आसपास के इलाकों में हुई कई स्नैचिंग और लूट की घटनाओं के खुलासे में मदद मिल सकती है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img